Type Here to Get Search Results !

*किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम, धान के समर्थन मूल्य में हुई ऐतिहासिक बढ़ोतरी*

_रमेश ठाकुर - पश्चिम चंपारण,बिहार_

_दिनांक:- 01-06-2025_


भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बाल किशोर शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में की गई बढ़ोतरी को किसानों के लिए ऐतिहासिक बताया है।


श्री शर्मा ने कहा कि हाल ही में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में धान के मूल्य में प्रति क्विंटल ₹69 की बढ़ोतरी की गई है। अब धान का समर्थन मूल्य ₹2369 प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष ₹2300 प्रति क्विंटल था।



उन्होंने यह भी कहा कि "मोदी सरकार से पहले धान का मूल्य मात्र ₹1310 प्रति क्विंटल हुआ करता था, लेकिन बीते वर्षों में सरकार ने लगातार किसानों के हित में निर्णय लेते हुए समर्थन मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि की है। आज यह कीमत लगभग दोगुनी हो चुकी है, जो दर्शाता है कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में गंभीर और प्रतिबद्ध है।"


श्री शर्मा ने आगे कहा कि इस निर्णय से देशभर के करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। उन्होंने इसे ‘किसान हितैषी सरकार’ की नीतियों का प्रत्यक्ष परिणाम बताया।


बढ़े हुए समर्थन मूल्य से किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिलेगा और उन्हें बाजार की अनिश्चितताओं से भी राहत मिलेगी। किसान मोर्चा ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.