Type Here to Get Search Results !

चनपटिया प्रखण्ड के पश्चिमी तुरहा पट्टी में भीषण अग्निकांड, लाखों की संपत्ति राख, मवेशियों की मौत*

 


_रमेश ठाकुर - चनपटिया (पश्चिमी चंपारण)_

_दिनांक:- 01-06-2025_


शनिवार की मध्य रात्रि चनपटिया प्रखंड के पश्चिमी तुरहा पट्टी स्थित वार्ड नंबर 1 में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर कई घर जलकर राख हो गए, वहीं लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति खाक हो गई। इस हादसे में कई मवेशी भी झुलस गए, जिनमें कुछ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों के अनुसार, आग देर रात लगभग 12 बजे लगी और देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों के शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग दौड़ पड़े और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी से यह हादसा हुआ हो सकता है।


प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। प्रभावित परिवारों को शीघ्र ही राहत सहायता प्रदान किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.