Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस यूथ जिला अध्यक्ष काजी हम्माद मुबीन के नेतृत्व में बेरोजगारी के विरोध में किया प्रदर्शन

रिपोर्ट : सगीर अहमद सैफी

राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस श्रीमती प्रियंका गांधी जी के  आह्वान पर सम्भल यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष काज़ी हम्माद मुबीन के नेतृत्व में फव्वारा चौक से तक बेरोजगारी की अर्थी निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया इस

मौके पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष काज़ी हम्माद मुबीन ने कहा युवा नौकरी की मांग करते हैं और यूपी सरकार भर्तियों को पांच साल के लिए संविदा पर रखने का प्रस्ताव ला देती है। जले पर नमक छिड़ककर युवाओं को चुनौती दी जा रही है। गुजरात में यही फिक्स पे सिस्टम है। वर्षों सैलरी नहीं बढ़ती, परमानेंट नहीं करते। पहले तो यह युवा विरोधी भाजपा 
6
सरकार नौकरी ही नहीं देंगी जिसको मिलेगी उसको 30-35 साल से पहले नहीं मिलेगी। फिर उस पर 5 साल अपमान वाली संविदा की बंधुआ मजदूरी।
और अब कई जगहों पर 50 वर्ष पर ही रिटायर की योजना। युवा सब समझ चुका है। अपना हक मांगने वो सड़कों पर

उतर चुका है l कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा में बताया आज सुबह ही हमारी नेता प्रियंका गांधी जी ने शिक्षक भर्ती अभियर्थियों से बात की है और प्रियंका गांधी जी  ने  वादा किया कि वे हर सम्भव मदद करेंगी. उन्होंने बातचीत में कहा कि यह हमारे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि मानवीय

संवेदनाओं का मसला है. यह न्याय का सवाल है. उन्होंने कहा कि हम ऐसी नीति लाएंगे, जिसमें युवाओं का अपमान करने वाला संविदा कानून नहीं बल्कि सम्मान के कानून हों. इस मोले पर कल्पना सिंह, मुनेश जोशी,हिलाल अख्तर, मनोज भास्कर,कासिम खान, फैजान,संजीव कुमार,कसीम खान

,सन्तोष ,अकबर, यश शर्मा, अक्षय कुमार,शाहरुख, सोनू शर्मा, रमेश, प्रेमशंकर मौर्य, अकबर अली, त्रिवेंद्र मिश्रा, सचिन शर्मा,

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.