Type Here to Get Search Results !

*नाज़नीन खानम के नेतृत्व में नरकटियागंज से निकला काफिला, बेतिया में दिखा उत्साह का नया नज़ारा*

_रमेश ठाकुर - बेतिया पश्चिम चंपारण,बिहार_

_दिनांक:- 29-08-2025_


आज पश्चिम चम्पारण की ऐतिहासिक धरती बेतिया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्चे मुद्दों और जनाधार से जुड़े नेताओं के साथ हमेशा अपार जनसमर्थन खड़ा होता है। वोटर अधिकार यात्रा के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता माननीय श्री राहुल गांधी, राजद के प्रदेश नेता माननीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित महागठबंधन के तमाम शीर्ष नेताओं का आज यहां जोरदार स्वागत किया गया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती नाज़नीन खानम ने अपने हजारों समर्थकों के साथ गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नेतृत्व और संगठन क्षमता का परिचय दिया। मरहूम भाई फखरूद्दीन खां साहब के चाहने वालों का विशाल काफिला भी नरकटियागंज से अहले सुबह रवाना होकर बेतिया पहुंचा और यात्रा में शामिल हुआ। इस मौके पर चारों ओर उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।


भीड़ इतनी बड़ी थी कि ऐतिहासिक बेतिया की धरती जनसैलाब में तब्दील होती दिखी। लोग तिरंगा और महागठबंधन के झंडे लहराते हुए नारेबाज़ी कर नेताओं का हौसला बढ़ा रहे थे। सभा स्थल पर हर वर्ग, हर समुदाय और हर तबके के लोग मौजूद रहे, जिससे यह कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द और एकजुटता का प्रतीक बन गया।



खास बात यह रही कि महिलाओं की भागीदारी इस बार बेहद उल्लेखनीय रही। बड़ी संख्या में महिलाएँ न केवल उपस्थित रहीं बल्कि उन्होंने अपने जोश और उत्साह से इस ऐतिहासिक पल को और भी खास बना दिया। युवाओं की भारी भीड़ ने भी यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी लोकतंत्र की रक्षा और वोटर अधिकार की लड़ाई में आगे है।


महागठबंधन के शीर्ष नेताओं ने अपने संबोधन में जनता के उमड़े जनसैलाब को लोकतंत्र की असली ताक़त बताया और कहा कि यह यात्रा सिर्फ़ एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है।


आज का यह आयोजन न केवल राजनीतिक दृष्टि से मील का पत्थर साबित हुआ, बल्कि चम्पारण की धरती ने एक बार फिर सामाजिक एकजुटता और लोकतांत्रिक जागरूकता का नया इतिहास रच दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.