Fnil- दलसिंहसराय/समस्तीपुर)डॉ राजन वर्मा।मीडिया दर्शन में रविवार को आठ नंबर पेज पर "50 घरो में गुस्सा बलान नदी का पानी; लोग हुए घर से बेघर"शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार की सुबह भाजपा नेता अमित अभिषेक के नेतृत्व में प्रखंड के पगरा पंचायत के वार्ड नंबर 10 के दलित बस्ती में बलान नदी का पानी घर मे चले जाने से राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर शरण लिए लोगो के बीच जब भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित अभिषेक के नेतृत्व में राहत सामग्री वितरित करने हेतु पहुँचे तो मौके पर लोगों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि हम लोग करीब एक सप्ताह से यहाँ शरण लिए हुए हैं और किसी तरह गुजर बसर कर रहे हैं।मगर अब तक 20 लोगों को ही मुखिया पति के द्वारा पॉलिथीन उपलब्ध करवाया गया है। शेष सभी लोग अपने स्तर से पन्नी, त्रिपाल, कपड़ा आदि टांग कर जीवन जी रहे हैं। वही आसपास के खेतों में जब हम लोग शौच करने जाते हैं तो हमारी पिटाई भी की जाती है। साथी ही शुद्ध पानी की समस्या से भी दो चार होना पड़ रहा है हम लोग दूषित पानी पीने को विवश बने हैं। इसी क्रम में कुछ लोगों ने बताया भाजपा नेता अमित को बतलाया कि कल रात दो- तीन लोगों की बकरियां भी चोर चुरा कर ले गए हैं।साथ ही जलावन भींग जाने से खाना बनाने में भी दिक्कत हो रही है।मगर कोई भी अधिकारी हमलोगों का सुधी लेने नहीं आ रहे हैं।आखिर हम गरीब करे तो क्या करे।साथ ही पीड़ित लोगों ने उनसे गुहार लगाया की हम गरीबों की मुकम्मल व्यवस्था शीघ्र होनी चाहिए। इस पर आप लोग पहल करें।वहीं अमित अभिषेक ने सारी समस्या से एसडीओ को अवगत कराते हुए शीघ्र ही सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। वही मौके पर फिल्म अभिनेता अमिया कश्यप, भाजपा नेता मनोहर सिंह सुजीत भास्कर मुकेश पाठक राम दुलार चौरसिया, रंजीत साहू चंदन मिश्रा, धीरज झा, और कई सारे गणमान्य लोग उपस्थित थे।