Type Here to Get Search Results !

जिला में बिहार पृथ्वी दिवस की रही धूम, विभिन्न संस्थानों में कार्यक्रम

 मानवता की रक्षा को पौधा रोपण सर्वोत्तम कार्य : डीएम


बेतिया।मंजय लाल सत्यम। 

पश्चिम चम्पारण जिला में बिहार पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी, पर्यावरण व वन संरक्षण पर सभी केंद्रित रहे। जिला मुख्यालय बेतिया में जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता नन्दकिशोर साह,  उप विकास आयुक्त रवीन्द्र नाथ प्र. सिंह व अन्यपदाधिकारियों ने समाहरणालय परिसर में पौधा रोपण किया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी के हवाले से हमारे सूत्रों ने बताया कि मानवता की रक्षा को पौधा रोपण सर्वोत्तम कार्य है। वृक्ष हमारे जीवन दाता होते हैं, वातावरण को संतुलित रखने का कार्य करते है, वृक्ष हमारे पुत्र के समान होते हैं । इसीलिए इनकी देखभाल और रख रखाव भी हमारी जिम्मेदारी बनती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.