पश्चिम चम्पारण जिला में शराब का कारोबार परवान पर है। जिसमें बड़े छोटे कौन कौन शामिल हैं, कहना बड़ी मुश्किल है। यूँ कहें कि सरकार की सख्त नीतियों व पुलिस की पहरेदारी के बावजूद शराब की खेप बाहर से गाँव गाँव व शहर की दहलीज़ पर पहुँच रहा है। बिहार पुलिस के कप्तान की नसीहत भी जगजाहिर हो चुका है। ऐसे में बेतिया पुलिस के सहायक अधीक्षक की कार्रवाई सराहनीय है। शिकारपुर थानाक्षेत्र के नगर परिषद नरकटियागंज वार्ड 16 कोड़ार मुहल्ला स्थित किराया के मकान का उपयोग शराब स्टॉक व बिक्री कार्य में किये जाने का खुलासा हुआ है। इससे स्पष्ट है कि चौकीदार कर्त्तव्य विमुख हो थानेदार को ऐसी गतिविधियों की सूचना नहीं दे रहे हैं। एएसपी बेतिया ने बेतिया एसपी को मिली गुप्त सूचना पर उपर्युक्त कार्रवाई को अंज़ाम दिया। एसपी बेतिया निताशा गुड़िया की पहल पर एएसपी अभियान शिकारपुर पुलिस टीम के साथ छापामारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। बिहार में शराबबंदी के बावजूद, इस कोरोना काल मे इतनी मात्रा में शराब का बरामद होना सरकार व पुलिस की कर्त्तव्यनिष्ठा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। एएसपी अभियान के हवाले से खबर है कि किराये का मकान अंजाना देवी पति स्वर्गीय मधुमेश प्रसाद वार्ड नंबर 16 कोड़ार मुहल्ला घर के उतर दिशा में है। किराए के मकान से शराब बरामद किया गया है। एएसपी अभियान ने बताया कि रॉयल स्टेज, बैग पाइपर, 8 पीएम, कैन बियर समेत कुल 530 बोतल विदेशी शराब बरामद के साथ कारोबारी बबलू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कारवाई से शराब कारोबारियों में हड़कम्प है।
