उप संपादक : मंजय लाल सत्यम
पत्रकारिता के नाम पर गौनाहा में करता है ठगी खुला पोल
पश्चिम चंपारण जिला अन्तर्गत गौनाहा प्रखण्ड क्षेत्र के तीन पत्रकार के विरूद्ध मटियरिया थाना में प्रमुख सुदामा पासवान ने मानहानि की प्राथमिकी दर्ज़ करने को पत्र प्रेषित किया है। जिसमें प्रमुख सुदामा पासवान ने लिखा है कि बड़हरवा गाँव में अर्जुन महतो से मोहन पावे के घर तक लगभग 10 वर्ष पहले बिना लेबल किये पीसीसी सड़क का निर्माण करवाया गया।
लेकिन इस रास्ते में हमेशा पानी एवं कीचड़ जमा रहता है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानी होती रही है।बड़हरवा के ग्रामीणो के दबाव के कारण उन्होंने लेबल कर के पीसीसी का निर्माण गौनाहा प्रखंड के कनीय अभियंता से प्राकलन तैयार करवाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी गौनाहा ने इसकी प्रशासनिक स्वीकृति भी दिया है। श्री पासवान ने लिखा है कि
05 अगस्त 2020 को जब प्रमुख कार्यालय कक्ष में बैठे तो पत्रकार आर्यन कुमार, प्रेम श्रीवास्तव भी कार्यालय में बैठ गए। विज्ञापन के नाम पर प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपये की मांग उन्होंने किया। प्रमुख ने पत्रकारों से कहा कि विज्ञापन में हजार पांच सौ रुपये लगता है और आप सभी प्रति व्यक्ति 10 हजार की मांग कर रहे हैं। उन लोगों ने दलित समझ, दूसरे दिन उनके विरूद्ध गलत न्यूज प्रकाशित कर प्रतिष्ठा का हनन (मानमर्दन) किया है।जनउपयोगी कार्य मे बाधा पहुंचाने के लिए अन्यान्य हथकंडा अपना रहे हैं। जिससे प्रखण्ड प्रमुख की छवि धूमिल हो। मटियरिया थानाध्यक्ष को एफआईआर करने के लिए प्रेषित पत्र की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी बेतिया (प चम्पारण) व पुलिस अधीक्षक बेतिया को प्रेषित किया है।इस संबंध में लोगों ने बताया है आर्यन कश्यप और प्रेम श्रीवास्तव पत्रकारिता के नाम अवैध उगाही करते है ,आर्यन कश्यप और प्रेम श्रीवास्तव खबरे के नाम दो सौ रूपये लिया करते है,
इस सबंध मे जनकारी लिया गया तो महमद आजद ने कहाँ की मै और प्रेम श्रीवास्तव एक बैनर मे काम करते है इसलिए हमरा नाम आ गया है,सूत्र के हवाले से खबरे है की आर्यन कश्यप और प्रेम श्रीवास्तव दोनों अवैध कारोबारी से भी पैसा लेते है ! इस बाबत थानाध्यक्ष एफआईआर के सम्बंध में जानकारी देने से कतरा रहे हैं। प्रमुख गौनाहा ने पत्रांक 91 दिनांक 07 अगस्त 2020 प्रेषित कर थानाध्यक्ष से मानहानि की प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है।