Type Here to Get Search Results !

मुखिया ने अनुश्रवण समिति की बैठक किया

 Fnil - मोहीउद्दीननगर/समस्तीपुर) संवाददाता । प्रखंड के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत की मुखिया संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में मध्य‌ विद्यालय छट्ठू टोला टांड़ा में संभावित बाढ़ के मद्देनजर बारिश व नून नदी के जलजमाव से हो रहे परेशानी को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक‌  आयेजित की गई। बैठक में   मुखिया संजू कुमारी राय ने कहा कि कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के चार राजस्व ग्राम कल्याणपुर बस्ती,चकसाद,रामगामा बिक्कू व रामगामा महथू के लगभग 80 प्रतिशत किसानों के खेतों में लगी मक्के व‌ धान की फसल डूबकर बर्बाद होने पर चिंता  व्यक्त‌ करते हुए फसल क्षति मुआवजा की मांग की। वहीं वार्ड नंबर 9,10, 11, 12, 13 में करीब तीन सौ परिवारों के घरों में बारिश का पानी प्रवेश करने से हो रही परेशानी पर विशेष‌ चर्चा की। इन क्षेत्रों में पशुचारा व पॉलिथिन वितरण की सख्त‌ जरूरी बतलाया‌। अनुश्रवण समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि किसानों को फसल‌ क्षति मुआवजा दी जाए। साथ ही कृषि समन्वयक का पंचायत से अविलंब स्थानांतरण करवाया जाए। बैठक में माकपा नेता मनोज प्रसाद सुनील, उपमुखिया सविता देवी,सरपंच रामबाबू पासवान, उपसरपंच विजय साह,वार्ड‌‌ सदस्य हरेराम कुंवर, श्याम शंकर कुंवर, सुशीला देवी, राजकुमार पासवान, पुनम देवी, मंटु देवी,पार्वती देवी, माकपा नेता अरूण यादव, भाजपा के परमानंद कुंवर,जद‌यू के राजीव सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.