Fnil-. समस्तीपुर /दलसिंहसराय) अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर आज आर एल महतो बी एड कॉलेज के परिसर में युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव श्री प्रशांत कुमार पंकज ने कॉलेज के सभी शिक्षक गणों के साथ वृक्षारोपण किया ।
इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय सचिव श्री प्रशांत पंकज ने कहा कि वृक्षारोपण का कार्यक्रम सिर्फ जदयू पार्टी का नहीं है बल्कि बिहार के सभी निवासियों के लिए हैं, जो हम लोगों के जीवन को सीधे प्रभावित करती है । भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता में वृक्षों को देवता का स्थान दिया गया है और आंवला, पीपल, केला, बरगद और तुलसी आदि की पूजा की जाती हैं । माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पिछले 15 वर्षों से
वृक्षारोपण का कार्यक्रम हर वर्ष बिहार में चलाया जा रहा है, इसके परिणाम स्वरूप भू-जल स्तर ऊपर आया है और वर्षा भी अच्छी होने लगी है । इस अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार, केशव कुमार चौधरी
, डॉ विवेक दत्त, निर्मल कुमार चंचल, निधि नंदा, उमाशंकर चंदन, सविता कुमारी, मुकेश कुमार राय, पल्लव कुमार पारस, दिनेश मिश्रा, हिमांशु चौधरी, अजय कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार, गणपति कुमार, अनिल कुमार, शहनाज, मिथिलेश कुमार, राम पुकार, रामप्रीत, कारो राय रामभरोस इत्यादि समस्त महाविद्यालय परिवार ने भी भाग लिया ।


