_रमेश ठाकुर - पश्चिम चंपारण,बिहार_
_दिनांक:- 30-05-2025_
बाबू धाम ट्रस्ट के सह-संस्थापक एवं भारत सरकार के पूर्व ए.डी.जी. श्री अजय प्रकाश पाठक 29 मई 2025 से चंपारण दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बगहा एवं नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्रों के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क और समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा:
*■ 30 मई 2025:*
बगहा विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र समेत दर्जनों गांवों का भ्रमण कर आमजन से मुलाकात करेंगे और स्थानीय मुद्दों पर संवाद करेंगे।
*■ 31 मई 2025:*
नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर लोगों से मिलन-जुलन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
*■ 1 जून 2025:*
बगहा विधानसभा क्षेत्र के दलित बहुल इलाकों का भ्रमण करेंगे और समाज के वंचित वर्ग की समस्याएं सुनेंगे।
*■ 2 जून 2025:*
गरीबों के आवास और राशन कार्ड की समस्याओं के समाधान हेतु बगहा अनुमंडल के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात बगहा क्षेत्र का भ्रमण भी करेंगे।
*■ 3 जून 2025:*
नरकटियागंज विधानसभा के सुदूर ग्रामीण इलाकों का दौरा करेंगे। वहां स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान का आश्वासन देंगे।
*■ 4 जून 2025:*
नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से मिलन-जुलन करेंगे और विकास कार्यों की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
*■ 5 जून 2025:*
बगहा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर आमजन से मिलेंगे और अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय समस्याओं पर विचार-विमर्श करेंगे।
*■ 6 जून 2025:*
बगहा के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे और वहां के लोगों से मिलन-संवाद करेंगे। उसी दिन वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। अगले सप्ताह श्री पाठक पुनः चंपारण दौरे पर लौटेंगे।
