_रमेश ठाकुर - पश्चिम चंपारण,बिहार_
_दिनांक:- 30-05-2025_
कांग्रेस नेत्री सह अध्यक्षा, बाबू धाम ट्रस्ट, मंजूबाला पाठक का मई-जून माह में चंपारण का सघन दौरा तय हुआ है। दौरे के दौरान वह विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और अधिकारियों से मिलेंगी तथा जनसमस्याओं को समझने का प्रयास करेंगी।
*🔸 दिनांक 29 मई 2025:*
दिल्ली से चलकर अपने पैतृक गांव बड़गो पहुंचेगीं। यहां बाबू धाम ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात वे ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलन-जुलन कार्यक्रम में भाग लेंगी।
*🔸 दिनांक 30 मई 2025:*
वाल्मिकीनगर में आयोजित बिहार कांग्रेस प्रभारी सह कांग्रेस सचिव सुशील कुमार पासी के कार्यक्रम में वे अपने समर्थकों के साथ भाग लेंगी।
*🔸 दिनांक 31 मई 2025:*
चनपटिया विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से संवाद और मिलन-जुलन कार्यक्रम में भाग लेंगी।
*🔸 दिनांक 1 जून 2025:*
नरकटियागंज विधानसभा के दलित बहुल क्षेत्रों का भ्रमण करेंगी। इसके बाद बाबू धाम ट्रस्ट कार्यालय में युवाओं के साथ बैठक करेंगी।
*🔸 दिनांक 2 जून 2025:*
नरकटियागंज के अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगी और क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का दौरा करेंगी।
*🔸 दिनांक 3 जून 2025:*
नरकटियागंज के थरुहट एवं अन्य आदिवासी बहुल क्षेत्रों का भ्रमण कर अनुसूचित जनजाति और गरीब महिलाओं से संवाद करेंगी। उनकी समस्याएं सुनेंगी और समाधान का आश्वासन देंगी।
*🔸 दिनांक 4 जून 2025:*
नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाएंगी तथा मिलन-जुलन कार्यक्रम में भाग लेंगी।
*🔸 दिनांक 5 जून 2025:*
नरकटियागंज विधानसभा के सीमावर्ती क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से संवाद करेंगी।
*🔸 दिनांक 6 जून 2025:*
देवराज क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मिलेंगी। इसके बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। अगले सप्ताह पुनः चंपारण लौटने की योजना है।
बाबू धाम ट्रस्ट की सामाजिक पहल और कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से यह दौरा अहम माना जा रहा है।
