Type Here to Get Search Results !

*हत्या के 3 घंटे भीतर खुला राज, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार*

 


_रमेश ठाकुर - बेतिया पश्चिम चंपारण, बिहार_

_दिनांक: 28-07-2025_


दिनांक 27 जुलाई 2025 को रात्रि लगभग 08:30 बजे नगर थाना अंतर्गत मुहल्ला राजदेवरी टांगा पड़ाव के पास मामूली विवाद को लेकर अर्जुन राउत के पुत्र छोटु कुमार उर्फ छोटु पटेल को अमन कुमार द्वारा चाकू मार दिया गया। इलाज के दौरान छोटु कुमार की मृत्यु हो गई।


पुलिस अधीक्षक महोदय, प. चम्पारण बेतिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 03 घंटे के भीतर मामले का सफल उभेदन किया। आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।


बेतिया नगर थाना में कांड संख्या 230/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


*गिरफ्तार अभियुक्त*


अमन कुमार पिता रामजी साह, महताब अख्तर उर्फ गोलु पिता अब्दुलैश तथा शुशीला देवी पत्नी रामजी साह, जो कि मोहल्ला पानी टंकी किला थाना नगर बेतिया एवं मोहल्ला बुलाकी चौक थाना कालीबाग से संबंधित हैं, गिरफ्तार किए गए।


*बरामद सामान*


घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू (डायगर) तथा अन्य संबंधित वस्तुएं बरामद की गई हैं।


*छापामारी दल*


पु0नि0 मनोज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नगर थाना, पु0नि0 ज्वाला सिंह तकनीकी शाखा प्रभारी, पु0अ0नि0 नरेश कुमार तकनीकी शाखा, पु0अ0नि0 विकास कुमार साह, पु0अ0नि0 मनीष बंसल, पु0अ0नि0 रविन्द्र कुमार, पु0अ0नि0 राम चरित्र प्र0 सिंह, परि0 पु0अ0नि0 खुश्बु कुमारी एवं पु0अ0नि0 प्रदीप कुमार नगर थाना बेतिया से इस छापामारी दल में शामिल थे।


पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.