Type Here to Get Search Results !

शराब तस्करों ने बदला अपना पैटर्न,घोड़े पर लादकर तस्करी करते 50 लीटर शराब का भंडाफोड़*

_रमेश ठाकुर - पश्चिम चंपारण,बिहार_

_दिनांक:- 27-05-2025_



नौतन थाना क्षेत्र के बड़ा परसौनी गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर घोड़े की पीठ पर लदी 50 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने घोड़े को जब्त कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शराब तस्कर घोड़े की पीठ पर उजाला बोरा के माध्यम से शराब लादकर ले जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर एसआई मोहम्मद असलम आलम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर घोड़ा छोड़कर भाग निकला। घोड़े की तलाशी लेने पर दोनों ओर बोरे में छिपाकर रखी गई कुल 50 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तस्कर काफी सतर्कता के साथ पारंपरिक तरीके से शराब की तस्करी कर रहा था, ताकि किसी को शक न हो। जब्त घोड़े के मालिक की पहचान बैरा परसौनी निवासी आकाश कुमार, पिता लाल बाबू यादव के रूप में की गई है। पुलिस अब घोड़ा मालिक आकाश कुमार के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


यह मामला शराबबंदी कानून को दरकिनार कर नये-नये तरीके से तस्करी करने वालों की मानसिकता को दर्शाता है। पुलिस तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.