Type Here to Get Search Results !

*भाजपा नेता बालकिशोर शर्मा स्वस्थ होकर लौटे, पार्टी में खुशी की लहर*

 


_रमेश ठाकुर - रामनगर पश्चिम चंपारण,बिहार_

_दिनांक:- 29-05-2025_


भाजपा किसान मोर्चा (बगहा जिला) के जिला महामंत्री बालकिशोर शर्मा के स्वस्थ होकर घर लौटने से पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। रामनगर प्रखंड अंतर्गत धोकराहा गांव निवासी श्री शर्मा की तबीयत 8 अप्रैल 2025 को अचानक खराब हो गई थी, जब उनकी किडनी में गंभीर समस्या उत्पन्न हुई थी। तत्पश्चात उनका सफल ऑपरेशन हुआ और करीब दो महीने के इलाज के बाद अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।




श्री बालकिशोर शर्मा के अस्वस्थ होने की खबर से पूरे बगहा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों में चिंता का माहौल बन गया था। जिले के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थनाएं की थीं। अब जब वे स्वस्थ होकर अपने घर लौट आए हैं, तो पूरे क्षेत्र में खुशी की भावना देखी जा रही है।


पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने श्री शर्मा के स्वस्थ होने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलती रही है और उनके सक्रिय योगदान की पार्टी को आवश्यकता है।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके घर जाकर मुलाकात की और शुभकामनाएँ दीं। पूरे प्रखंड में इस अवसर को लेकर एक सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.