_ठाकुर रमेश शर्मा_
_(मानवाधिकार एवं अपराध_ _विशेष रिपोर्टर)_
_बगहा, पश्चिमी चंपारण ( बिहार)_
_दिनांक - 16- 12- 2022_
इस वाल्मीकि की तपोभूमि पर कौन नहीं आना चाहेगा?
मै धन्य हो गई क्योंकि वर्षों पहले हमारे पूर्वज यानी पिता - दादा घूमने आया करते थे।आज मै उनके संतान के रूप एक अनुभवी कलाकार के रूप में उभर कर कला के माध्यम से समाज की सेवा कर रही हूं।
मेरा सौभाग्य है कि इस वक्त बगहा जैसे ही नगर परिषद बना,
मै सबसे पहले इस धरती पर आयी हूं। मै वादा करती हूं कि चंपारण के लड़के ,लड़कियों को कला के क्षेत्र में भरपूर सहयोग करते हुए मदद करूंगी। आज जिस तरह अक्षरा सिंह को पूरा एशिया महाद्वीप जनता है उसी प्रकार यहां के कलाकारों को पूरा संसार जाने यही मेरा प्रयास रहेगा। बगहा में सारा तंत्र भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री अक्षरा सिंह के पीछे था। इनके बगहा आने से युवाओं के मन में उमंग भर गया। कला के प्रति उत्साहित दिखाई दिए नवजवान। बगहा में एक नई चेतना जगी है युवा पीढ़ी में।हमारे बगहा और चम्पारण के कलाकारों को आगे बढ़ाने में मदद करे।
बगहा में अपने कार्यक्रम को लेकर पहली बार फ़िल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह बगहा आयी थीं ।
कल देर शाम अपनी पूरी टीम के साथ कांग्रेस नेता जयेश सिंह से मिलने डुमरिया गोपालगंज जी डेयरी फार्म हाउस आवास पहुँची और बगहा और वाल्मीकिनगर के कलाकारों को आगे बढ़ाने की बात कांग्रेेस नेता ने कहा। साथ ही उन्होंने विकलंगों के किए fund raising प्रोग्राम करने को बोला जिसमें सरकार द्वारा जो मदद होगा उसमें सहयोग करूँगा ताकि समाज के सबसे पिछड़ों को सहायता मिल सके।"


