Type Here to Get Search Results !

*इतना जल्दी क्यों टूट गया करोड़ों रुपए वाला रोड ?*

 _ठाकुर रमेश शर्मा-रामनगर, पश्चिमी चंपारण ( बिहार)_ 

 

_दिनांक -23-11-2022_ 

रामनगर विधानसभा क्षेत्र को पुर्ण रूप से जोड़ने वाले रोड की ऐसी दशा होगी किसी ने सोचा भी नहीं था।07 मार्च 2020 से शुरू होकर 06- 03- 2022- को समाप्त होने वाले इस कार्य  का एरिया जरा आप भी जान लीजिए। पथ की लम्बाई 18.043km है।संवेदक का नाम इत्तेफाक से जयप्रकाश प्रसाद है। जिसके कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग नरकटियागंज पश्चिमी चंपारण (बिहार) जिसके कार्यकारी एजेंसी होने के बाद भी कार्य लीपापोती गुणवत्ता में यानी( घटिया क्वालिटी) प्रक्लित राशी 716.64221 लाख थी। परंतु

ठेकेदार के साथ ब्यूरोक्रेट वाले इस स्थल पर झांकने नहीं आते थे।इतना ही नहीं,यह रोड बुरी तरह टूट गया है। बसंतपुर ( डरौल पंचायत),सेरवा भुस्की  के आस-पास गौनाहा प्रखण्ड के अनेकों जगह भी टूटा हुआ है । मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम योजना से बनने वाले इस पथ पर कौन पूछने वाला है इस सड़क के बारे में ? 

    सेरहवा भूस्की चौक जो मटियारिया,गौनाहा अंचल-जिला पश्चिमी चंपारण में  पड़ता है।

विभागीय ब्यूरोक्रेट रिश्वत से लाबारेज है। 

   नरकटियागंज एसडीएम को क्या मतलब है? उनके पास अपने ही विभाग के हजारों वर्क हैं। ठेकेदार कहता है "हम स्वयं जाकर डीएम साहब से मिल लेते हैं"। इस चौक पर पुल निर्माण अवधि पूर्व तक जिलाधिकारी का दर्शन नहीं हुआ,ऐसा गांव वाले बोलते है। जबकि गौनाहा में अनेकों बार आए। हालांकि जैसे-जैसे पुल भी बनकर तैयार है। बस अप्रोच धीरे-धीरे बन ही रहा है,बन ही जाएगा रोड,इस निर्माण कंपनी ने तोड़ा है, रोड तोड़ा,उसे आम जनता समझे। हमें तो चले ही तो जाना है ! कौन रोकेगा ? कहने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के बोर्ड पर कार्यस्थल या बीच में प्रदर्शिता के लिए लिखा होता है। ग्रामीण पत्रों का आउटपुट एंड- परफॉर्मेंस आधारित (OPRMC) वर्षीय अनुरक्षण कार्य-योजना का नाम रामनगर से मैनाटांड़___काजवे____ पुल भी ,P.C.C भी प्रमाण है,ऐसा प्राकलन में लिखा है। भगवान जाने रोड कब बनेगा ??

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.