दलसिंहसराय/ समस्तीपुर। प्रखंड के मालपुर पुरवारी पट्टी पंचायत के वार्ड नंबर एक टरसपुर गाँव में सात निश्चय योजना के तहत लाखो रुपये खर्च कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने को लेकर गाड़ा गया बोरिंग खराब रहने से ग्रामीणों को पानी के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।लोग किसी तरह अपने दैनिक कार्य को करने को मजबूर बने है।वहीं इसको लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार समीर के नेतृत्व में एक जन आवेदन ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी को देकर खराब पड़े बोरिंग को अभिलंब ठीक करने का अनुरोध किया है।दिए आवेदन में बतलाया गया है कि विगत तेरह सितंबर से ही बोरिंग खराब पड़ा है।वहीं इस बाबत बीडीओ प्रफुल्ल चंद्र प्रकाश से संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर संपर्क नहीं हो सका।