Type Here to Get Search Results !

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण आयोजित; दी गई विस्तार से जानकारी


दलसिंहसराय/समस्तीपुर।बिहार  विधान सभा आम निर्वाचन-  2020 को लेकर  आज सभी निर्वाची,  सहायक निर्वाची पदाधिकारी  का सामान्य एवं ईवीएम वीवीपेट का प्रशिक्षण प्रखंड के बसढिया पंचायत स्थित अनन्या रेस्टोरेंट परिसर में  निर्वाचन पदाधिकारी समस्तीपुर प्रशिक्षण कोषांग  के द्वारा दिया गया।जिसमें जिला के सभी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी ,उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता  आदि  शामिल थे। मिली जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण में  पदाधिकारियों को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव    में नाम निर्देशन एवं कोषांग के गठन एवं सुचारु संचालन हेतु जानकारी उपलब्ध कराई गई।साथ ही सभी निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की कोषांगों  का गठन करते हुए उसका संचालन सुनिश्चित कराए। मास्टर ट्रेनर द्वारा बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट मशीन एवं संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
 मास्टर ट्रेनर के रूप में जिलाधिकारी  शशांक शुभंकर, पुलिस अधीक्षक  विकास बर्मन, अपर समाहर्ता  विनय कुमार राय जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी , राजीव रंजन सिंहा, उप निर्वाचन पदाधिकारी  देवव्रत मिश्रा एवं मुकेश कुमार मास्टर ट्रेनर शिक्षक के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्तीपुर जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ,सभी अंचलाधिकारी ,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारी अर्थात जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग ,उप विकास आयुक्त समस्तीपुर आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.