Type Here to Get Search Results !

*आरक्षण के अधिकार के लिए एकजुट होगा लोहार समाज, पटना में 6 सितंबर को बैठक*

 


_रमेश ठाकुर - पश्चिम चंपारण, बिहार_

_दिनांक:- 19-08-2026_


पटना। लोहार समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग को लेकर लोहार विकास मंच की ओर से 6 सितंबर 2026 को पटना स्थित IMA हॉल में सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है।

लोहार विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर शर्मा की ओर से जारी अपील में समाज के लोगों से बैठक को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने का आह्वान किया गया है। अपील में कहा गया है कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि समाज के बच्चों, परिवार और आने वाली पीढ़ियों के अधिकार एवं भविष्य के लिए लड़ी जा रही है।

मंच ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होने तथा पोस्टर में दिए गए संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार, बैठक में लोहार समुदाय को ST आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। लोहार विकास मंच ने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर इस अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.