Type Here to Get Search Results !

हत्या की घटना को लेकर एक्शन में बेतिया पुलिस, एसपी ने दिए सख्त निर्देश*

 


_रमेश ठाकुर - बेतिया,पश्चिम चंपारण_

_दिनांक:- 02-01-2026_


बेतिया। मझौलिया थाना अंतर्गत ग्राम परसा झिटकहिया में घटित हत्या की गंभीर घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण (बेतिया) द्वारा गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने घटनास्थल की बारीकी से समीक्षा की तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

घटनास्थल निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, बेतिया, मझौलिया थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य वरीय एवं कनिष्ठ पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली एवं अनुसंधान कार्य को शीघ्र एवं निष्पक्ष रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।



पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि हत्या की घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.