Type Here to Get Search Results !

पश्चिम चंपारण के रामनगर में जुटे जनप्रतिनिधि व समाजसेवी, ज्ञानी जैल सिंह को किया नमन*

 


_रमेश ठाकुर - रामनगर पश्चिम चंपारण_

_दिनांक:- 28-12-2025_


पश्चिम चंपारण के रामनगर प्रखंड अंतर्गत मुजरा में स्थित आरुषि विद्या निकेतन के प्रांगण में 25 दिसंबर, गुरुवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह की 31वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।



कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय समाजसेवी प्रदीप कुमार शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शिवसागर शर्मा तथा राष्ट्रीय जनता दल के नेता रमाकांत शर्मा (पूर्वी चंपारण) उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता सुनील कुमार शर्मा, अजीत कुमार शर्मा (व्यवसायी, अरेराज), छोटेलाल शर्मा (कोषहुआ), अर्जुन शर्मा (बांसगांव), शत्रुघन ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता रही।


इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह के संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी, राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ज्ञानी जैल सिंह न केवल एक संवेदनशील राजनेता थे, बल्कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की सोच रखने वाले महान जननेता भी थे। वक्ताओं ने उनके आदर्शों और पदचिह्नों पर चलकर समाज की उन्नति और देश की प्रगति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के समापन पर भूलन शर्मा, किशोर शर्मा, घनश्याम शर्मा, विकास कुमार, बिजेंद्र शर्मा, विजय कुमार शर्मा एवं रमेश ठाकुर (पत्रकार, तौलाहा रामनगर) सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजनों ने स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.