Type Here to Get Search Results !

*नरकटियागंज के गाँवों में एक सप्ताह से बिजली गुल, अंधेरे में जिंदगी गुजारने को मजबूर ग्रामीण!*

 _रमेश ठाकुर_ 

 _रामनगर-नरकटियागंज,_ 

 _प०चम्पारण (बिहार)_ 

 _25-09-2025_ 


नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के अजूबा, सुगौली, चतुर्भुजवा, शेरहवा, धनकुत्वा, मुड़ली, पिपरा, बनवरिया, खखटवा और बहुवारवा समेत दर्जनों गाँव पिछले एक सप्ताह से बिजली गुल रहने के कारण अंधेरे में डूबे थे। लगातार गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा था, जिससे ग्रामीणों में गहरी निराशा फैल गई थी।

इसी बीच जब प्रभावित ग्रामीण बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक एवं पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह ए.पी. पाठक के पास पहुँचे, तो उन्होंने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया। पाठक जी ने बगहा के कार्यपालक अभियंता (बिजली) आलोक जी, बेतिया के कार्यपालक अभियंता मनीष जी और नरकटियागंज के विद्युत एसडीओ सूचित जी से सीधे वार्ता की। उनके हस्तक्षेप और पहल के बाद बिजली आपूर्ति रामनगर केंद्र से बहाल कर दी गई।

ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी ए.पी. पाठक हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे जनसेवक ही क्षेत्र की वास्तविक आवाज़ हैं और भविष्य में उन्हें ही अपना प्रतिनिधि बनाना चाहिए।

गौरतलब है कि ए.पी. पाठक लंबे समय से बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से चंपारण, विशेषकर नरकटियागंज और बगहा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं। उनके प्रयासों से नरकटियागंज में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कैंप की स्थापना हुई, जिससे न केवल सीमावर्ती सुरक्षा मजबूत हुई बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिले। वहीं, रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई।

ए.पी. पाठक की इस त्वरित पहल से गाँवों में रोशनी लौटने के बाद ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.