Type Here to Get Search Results !

“महिला शक्ति ही बदलाव की दिशा तय करेगी” – मंजूबाला पाठक*



_रमेश ठाकुर - बेतिया पश्चिम चंपारण_

_दिनांक:- 27-09-2025_


महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण – मोतिहारी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक रैली और जनसंवाद में भारी जनसैलाब उमड़ा।

इस मौके पर बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं बाबु धाम ट्रस्ट की अध्यक्षा मंजूबाला पाठक भी नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से हजारों समर्थकों और दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ रैली में शामिल हुईं। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेश राम भी अपने काफिले के साथ मौजूद रहें।


प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की महिलाएं अब जागरूक हैं और किसी भी दल या नेता के बहकावे में आने वाली नहीं हैं। उन्होंने महिलाओं से देशहित में वोट करने की अपील की।



इसी अवसर पर मंजूबाला पाठक ने कहा—“चंपारण की धरती से उठी यह पुकार बताती है कि महिला शक्ति बदलाव की धारा को दिशा देगी। कांग्रेस की विचारधारा ही देश और समाज के लिए सुरक्षित विकल्प है।”


उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि नरकटियागंज विधानसभा में वे लगातार प्रचार-प्रसार और संगठन विस्तार के कार्य में जुटी हैं।साथ ही उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से वे शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और गरीबों की सेवा जैसे क्षेत्रों में लंबे समय से कार्यरत हैं।


मंजूबाला पाठक ने स्पष्ट किया कि समाज सेवा ही उनके जीवन का संकल्प है और आने वाले समय में यह प्रयास और तेज होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.