Type Here to Get Search Results !

*मैनाटांड़ के लिपनी में आग से चार घर राख, लाखों की संपत्ति स्वाहा*

`मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम एवं अन्य जन प्रतिनिधि`


_रमेश ठाकुर के साथ अब्दुल बासित - मैनाटांड़, (पश्चिमी चंपारण)_

_दिनांक :- 09-05-2025_



पुरैनिया पंचायत के लिपनी बिनवाटोला गांव में शुक्रवार दोपहर खाना बनाने के दौरान एक घर में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग एक किचन से शुरू हुई और तेज़ हवा के चलते तेजी से आसपास के घरों तक फैल गई।


ग्रामीणों और दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चार परिवारों का सबकुछ जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित परिवारों के खाने-पीने का सामान, कपड़े, बिस्तर, नगदी और जरूरी कागजात तक जल गए।


घटना की सूचना पर पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम, स्थानीय प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने और तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। गनीमत रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.