_रमेश ठाकुर - बगहा पश्चिम चंपारण (बिहार)_
_दिनांक:- 24-05-2025_
दिनांक 23 मई को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधी नंदनगढ़, लौरिया के पीछे आम के बगीचे में लूटपाट की योजना बना रहे हैं।सूचना की पुष्टि एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण, बेतिया शौर्य सुमन के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान पुलिस ने पप्पु कुमार, सुजीत कुमार, मो० रूसतम एवं पच्चासी शर्मा को मौके से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के समय इनके पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, चार कारतूस एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे लौरिया-बगहा रोड पर लूटपाट की योजना बना रहे थे।
इस संबंध में लौरिया थाना कांड संख्या 216/2025, दिनांक 23.05.2025 को धारा 111(4) बीएनएस एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अपराधी पप्पु कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
पप्पु कुमार पूर्व में लौरिया थाना कांड संख्या 329/2023, दिनांक 08.12.2023, धारा 414 भा.दं.वि. एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट में नामजद अभियुक्त है।
साथ ही वह चौतरवा (बगहा) थाना कांड संख्या 87/2024, दिनांक 24.03.2024, धारा 395/397/398 भा.दं.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट (रोड डकैती) में भी शामिल रहा है।इसके अतिरिक्त चौतरवा थाना कांड संख्या 88/2024, दिनांक 25.03.2024, धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट में भी उसका नाम दर्ज है।
