Type Here to Get Search Results !

"पुलिसकर्मियों में अनुशासन और समर्पण हेतु नियमित परेड आयोजित"*



_रमेश ठाकुर - बगहा पश्चिम चंपारण,बिहार_

_दिनांक:- 20-05-2025_



आज दिनांक 20 मई 2025 को बगहा स्थित पुलिस केन्द्र में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस परेड का उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों में अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करना था।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और परेड के माध्यम से अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा व अनुशासन का परिचय दिया। परेड के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया तथा कर्मियों को अनुशासित व सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि ऐसी साप्ताहिक गतिविधियाँ पुलिस बल की कार्यक्षमता एवं एकजुटता को बनाए रखने में सहायक सिद्ध होती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.