Type Here to Get Search Results !

*इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 44वीं वाहिनी SSB की बड़ी कार्रवाई, 2.65 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार*

_रमेश ठाकुर के साथ अब्दुल बासित, मैनाटांड़_

_दिनांक:- 11-05-2025_



भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 44वीं वाहिनी की ई कंपनी ने एक अहम कार्रवाई करते हुए 2 किलो 650 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नगरदेही बॉर्डर आउटपोस्ट पर की गई, जिससे तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया गया।


गिरफ्तार युवक की पहचान नीतीश कुमार (22 वर्ष), पिता – घुटन पटेल, निवासी – केहूनिया, थाना शिकारपुर, के रूप में हुई है। SSB को अपने इंटेलिजेंस नेटवर्क (INT सेटअप) से युवक की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए इंस्पेक्टर बलवंत सिंह जड़ेजा, तिलक राज और विनय कुमार की अगुवाई में संयुक्त टीम ने युवक को उस समय पकड़ा जब वह सफेद रंग के झोले में गांजा लेकर नेपाल सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।



गिरफ्तारी के बाद युवक को पूछताछ के पश्चात आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।


इस कार्रवाई की सराहना करते हुए स्थानीय जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेश यादव ने कहा, "SSB का यह प्रयास सराहनीय है। सीमावर्ती इलाकों में नशे की तस्करी से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई जरूरी है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि सीमा पर निगरानी और कड़ी की जाए तथा ऐसे अपराधों में शामिल लोगों की पूरी नेटवर्क की जांच हो।"


SSB की इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाकों में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को मजबूती मिली है और आम जनता में सुरक्षा को लेकर भरोसा भी बढ़ा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.