_रमेश ठाकुर - पश्चिम चंपारण,बिहार_
_दिनांक:- 24-03-2025_
बाबू धाम ट्रस्ट के सह-संस्थापक एवं भारत सरकार के पूर्व ए.डी.जी. श्री अजय प्रकाश पाठक अपने चंपारण चरण के तहत अपने मातृभूमि बड़गो पहुंच रहे हैं। इस दौरे में वे विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर लोगों से संवाद करेंगे और क्षेत्र के विकास, रोजगार, कृषि, महिलाओं की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
*भ्रमण कार्यक्रम:*
➡ 24 मार्च 2025 – दिल्ली से बड़गो पहुंचेंगे, जहां ग्रामीणों और ट्रस्ट कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात मिलन-जुलन कार्यक्रम।
➡ 25 मार्च 2025 – नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के दिउलिया सहित दर्जनों ग्रामों का दौरा और जनसंवाद।
➡ 26 मार्च 2025 – नरकटियागंज के बरवा और चमुआ में भ्रमण एवं जनता से संवाद।
➡ 27 मार्च 2025 – नरकटियागंज के मालदा और नौतनवां में लोगों से मुलाकात।
➡ 28 मार्च 2025 – नरकटियागंज के बैठापुर और तरहरबा में किसानों से संवाद, बगहा अनुमंडल के अधिकारियों से मुलाकात।
➡ 29 मार्च 2025 – नरकटियागंज विधानसभा के थरुहट क्षेत्र में दौरा, थारू महिलाओं के साथ बैठक और उनकी समस्याओं पर चर्चा।
➡ 30 मार्च 2025 – भाषुरारी यज्ञ में शामिल होंगे, साथ ही बाबू धाम ट्रस्ट के माध्यम से वाल्मीकिनगर लोकसभा के युवाओं के रोजगार एवं भविष्य को लेकर बैठक करेंगे।
➡ 31 मार्च 2025 – नरकटियागंज के सिसई, सखुआनी, केसरिया आदि क्षेत्रों का दौरा एवं जयमंगलापुर में यज्ञ में भागीदारी।
➡ 1 अप्रैल 2025 – बगहा विधानसभा में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास, पुलिस प्रशासन और शांति व्यवस्था को लेकर वरीय अधिकारियों संग बैठक, शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क।
➡ 2 अप्रैल 2025 – बगहा के मंगलपुर ओसानी, चखनी, बनकटवा आदि क्षेत्रों का दौरा एवं संवाद।
➡ 3 अप्रैल 2025 – बगहा के शहरी क्षेत्र और ओझवलिया का दौरा।
➡ 4 अप्रैल 2025 – बगहा विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा और संवाद कार्यक्रम, तत्पश्चात शाम को दिल्ली प्रस्थान।
श्री पाठक का यह दौरा चंपारण क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके प्रयासों से किसानों, युवाओं और महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
