_रमेश ठाकुर - बगहा पश्चिम चंपारण,बिहार_
_दिनांक:- 24-03-2025_
बगहा अनुमंडल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अस्पताल के बेहतर संचालन और रोगियों की समस्याओं के समाधान को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) ने की, जबकि डॉ. ए. के. तिवारी के नेतृत्व में यह बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक में डॉ. पद्म भानु सिंह, मृत्युंजय कुमार, आकाश कुमार सहित रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारू बनाने, रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार लाने तथा अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सभी सदस्यों ने समिति के उद्देश्यों के प्रति एकजुटता प्रकट की और अस्पताल को निरंतर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। बैठक में लिए गए निर्णयों को अविलंब क्रियान्वित करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे मरीजों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।
रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं को आधुनिक और सुलभ बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
