_रमेश ठाकुर - बगहा पश्चिमी चंपारण,बिहार_
_दिनांक:-06-02-2025_
स्थानीय उपकार बगहा में एक विशाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा सिविल शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कैदियों के संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण के साथ कई गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई। इस महत्वपूर्ण आयोजन में वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं और कैदियों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया।
शिविर में डॉ. तारीख नदीम (चिकित्सा पदाधिकारी), डॉ. शिवांगी गुप्ता (चिकित्सा पदाधिकारी), परामर्शी रमेश रंजन, शिवशरण प्रसाद शाह, जयप्रकाश त्यागी, रामकिशोर शर्मा कांत, रामचंद्र प्रसाद शाह सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। उन्होंने कैदियों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की और विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
इस शिविर के दौरान एचआईवी, सिफलिस और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 12 महिला कैदियों और 195 पुरुष कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान कैदियों को उनके स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और जरूरतमंदों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कैदियों को स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नियमित चिकित्सा जांच से कई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है और उचित उपचार किया जा सकता है।
इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से कैदियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। कई कैदियों ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतने बड़े स्तर पर स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया।
इस भव्य स्वास्थ्य शिविर की सफलता के लिए जेल प्रशासन और चिकित्सकों की टीम को सराहा जा रहा है। शिविर में शामिल चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि कैदियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और वे स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित हों।
इस महत्वपूर्ण पहल ने कैदियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर एक सकारात्मक संदेश दिया है।