Type Here to Get Search Results !

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन बगहा में मनाया गया*

_रमेश ठाकुर- बगहा पश्चिम चंपारण,बिहार_

_दिनांक:- 01-03-2025_



बगहा 1 प्रखंड के सभागार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की बूथ कमिटी एवं जिला संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एमएलसी सह जिला अध्यक्ष भीष्म साहनी ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


इस कार्यक्रम में वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह, पूर्व विधान पार्षद राजेश राम, बेतिया जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा, जिला संगठन प्रभारी भरत पटेल, बगहा विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार, जयेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, श्याम बिहारी गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश शाही, मुकेश कुमार शर्मा, जीबीरेंद्र कुशवाहा, नौशाद अख्तर, रंजन यादव, निवेदिता मिश्रा, नगर अध्यक्ष जुगनू आलम, प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिंह, इंद्रसेन पांडे, राजेश्वर राव, जीतन जायसवाल, इम्तियाज अहमद, सहित जदयू के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


बैठक में जिला अध्यक्ष भीष्म साहनी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि जदयू का मूल मंत्र है जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तत्परता के साथ कार्य करना होगा।


वहीं, विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर घर तक मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करें और संगठन को हर स्तर पर मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।


बैठक में उपस्थित अन्य नेताओं ने भी पार्टी संगठन को मजबूत करने और जदयू की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि हर पंचायत एवं बूथ स्तर पर मजबूत कमिटियां गठित की जाएंगी, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को और अधिक मजबूती मिल सके।


बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और उन्हें लंबी उम्र की शुभकामनाएं देकर जश्न मनाया। साथ ही, मुख्यमंत्री द्वारा बिहार के विकास के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की गई और जनता को इन उपलब्धियों से अवगत कराने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.