`नीतीश कुमार को 2025 में फिर से मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प`
_रमेश ठाकुर - बगहा पश्चिमी चंपारण,बिहार_
_दिनांक,:-12-03-2025_
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की एक महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा प्रभारी दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। नगर परिषद ढाका के 42 बूथों और ढाका प्रखंड के 176 बूथों पर बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में नगर अध्यक्ष रोज मोहम्मद द्वारा 25 वार्डों में 42 बूथों के नियुक्त प्रभारियों एवं प्रखंड अध्यक्ष नेहाल अख्तर द्वारा 23 पंचायतों के 176 बूथों के लिए गठित बूथ कमेटियों की अद्यतन जानकारी ली गई। साथ ही, बूथ कमेटियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत प्रभारी नए दिशानिर्देशों के तहत 15 मार्च तक बूथ कमेटियों का गठन कर विधानसभा प्रभारी को सूची उपलब्ध कराएंगे।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुनः सत्ता में लाने के लिए बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य किया जाएगा। इस दौरान "बूथ जीतो, विधानसभा जीतो" का नारा बुलंद किया गया।
बैठक के अंत में आगामी होली और ईद के अवसर पर सामाजिक सौहार्द एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही, सभी को त्योहारों की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी दयाशंकर सिंह, प्रखंड प्रभारी नरेश कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष ढाका नेहाल अख्तर, नगर परिषद अध्यक्ष रोज मोहम्मद, एहसान अली, प्रभु पंडित, अशोक सिंह, डॉ. राजेश पटेल, अनिल पटेल, मोहम्मद सलमान, इकराम उल हक, मो. मोतीन समेत दर्जनों पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन "2025 फिर से नीतीश, 2025 में 225", #जय_एनडीए, #तय_एनडीए के उद्घोष के साथ हुआ।
