Type Here to Get Search Results !

*होली और रमज़ान को लेकर बगहा में शांति समिति की बैठक संपन्न*

_रमेश ठाकुर - बगहा पश्चिमी चंपारण,बिहार_

दिनांक:- 03 जनवरी 2025



अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बगहा की अध्यक्षता में आज नगर में होली एवं रमज़ान के मद्देनज़र शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) बगहा, कार्यपालक अभियंता (विद्युत), जिला समादेष्टा बगहा, नगर परिषद बगहा के कार्यपालक पदाधिकारी, रामनगर एवं बगहा-1 और बगहा-2 के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि होली और रमज़ान के पावन अवसर पर आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए पर्वों को संपन्न किया जाएगा। साथ ही, समाज के सभी वर्गों से अनुरोध किया गया कि वे एक-दूसरे की धार्मिक आस्थाओं, रीत-रिवाजों और परंपराओं का सम्मान करें तथा किसी भी प्रकार के भेदभाव और हिंसा से बचें।


अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने या हिंसा भड़काने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, और आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।


शहर के गणमान्य व्यक्तियों और शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया और नागरिकों से अमन-चैन बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया कि त्योहारों के दौरान बिजली, पानी, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.