Type Here to Get Search Results !

बेतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में लिप्त दो गिरफ्तार, एटीएम और पासबुक बरामद*

_रमेश ठाकुर - बेतिया पश्चिम चंपारण,बिहार_

_दिनांक:-12-03-2025_


साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई के तहत बेतिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया गांव में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर ठगी की राशि को कमीशन लेकर हेराफेरी करने और एटीएम से निकासी करने का आरोप है।


बेतिया साइबर थाना को 11 मार्च 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि रवि कुमार उर्फ मंटू पे० हरीशंकर साह अपने परिवार और अन्य सहयोगियों के साथ साइबर ठगी के पैसे को निकालने और उसे बांटने का काम कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) के नेतृत्व में बेतिया साइबर थाना और लौरिया थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।


इस कार्रवाई में हरिशंकर साह उर्फ हरिशंकर प्रसाद (पे० स्व० महाबीर साह) और हैप्पी कुमार (पे० हरिशंकर साह), दोनों निवासी मठिया, थाना लौरिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से 15 पासबुक, 19 एटीएम कार्ड और 1 चेक बुक बरामद की है।


इस मामले में बेतिया साइबर थाना में कांड संख्या 08/25, दिनांक 11-03-2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


बेतिया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर वे किसी वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या अपनी शिकायत www.cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं। साथ ही, अपने नजदीकी थाना या बेतिया साइबर थाना में भी रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.