रमेश ठाकुर - रामनगर पश्चिमी चंपारण बिहार_
_दिनांक:- 02-09-2024_
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री की जयंती समारोह रामनगर के जननायक कर्पूरी आश्रम में लोक जागरण मंच के बैनर तले मनाई गई।
इस अवसर पर गांधी जी के सपनों, सोच और विचारों पर चर्चा की गई। महापुरुषों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित किए गए और उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ उनके सपनों को साकार करने की दिशा में काम करने की प्रेरणा दी गई। इस कार्यक्रम अध्यक्षता आचार्य दिनेश शुक्ला और संचालन संजय मिश्रा ने किया ।
इस कार्यक्रम मे वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम नरायण पाण्डेय ,हेमराज बैठा,प्रभुनाथ कुशवाहा ,शत्रुधन बैठा,मो शानी ,सनाउल्लाह खान, सईद सिद्दीकी ,एकबाल हुसैन,दिनेश मुखिया ,लक्ष्मी शुक्ला , सिंकदर आजम,मो कमरान,मो अरमान ,विनय तिवारी अधिवक्ता ,मैमुल्लाह साई ,हसरत मोहानी ,अधिवक्ता विजय गुप्ता समेत सैकड़ो कार्यकर्ता साथी उपस्तिथ रहे ।
रामनगर के महान समाजसेवियों के नेतृत्व में महात्मा गांधी के विचारो के आलोक में स्वच्छता अभियान पर एक बहुत बड़ा जन सैलाब पूरे रामनगर शहर में घूम घूमकर आम जनता को जागरूक किया जिसमे मुख्य रूप से मधुकर राय,समाजसेवी सुजल सिंह,नागेंद्र शाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता द्वारा इस अभियान का नेतृत्व किया गया।इसमें भी हजारों की संख्या में लोगो ने Cc 2भाग लिया।


