Type Here to Get Search Results !

*स्वछता पखवाड़ा के तहत एपी पाठक ने किया साफ सफाई*

_रमेश ठाकुर - नरकटियागंज रामनगर पश्चिमी चंपारण बिहार_

_दिनांक:- 03-10-2024_


देश में चलाए जा रहे स्वछता पखवाड़ा मुहिम के तहत आज स्वछता दिवस के सुअवसर पर समाजसेवी तथा पुर्व नौकरशाह एपी पाठक ने अपने बाबु धाम ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं संग चंपारण में सार्वजनिक स्थान की सफाई कर समाज और युवाओं को स्वच्छता के प्रति प्रेरित और जागरूक किया।

स्वछता जिंदगी का बेहद संवेदनशील मुद्दा है और इस विषय पर खुली बहस होनी चाहिए तथा सभी को जागरूक होकर काम करने की जरूरत है।

उक्त बातें आज मिडिया से बात करते हुए एपी पाठक ने कहा।


उन्होंने कहा कि गांधी जी की भी आज जयंती है और स्वच्छता दिवस भी है।

और गांधी जी का सपना था "ग्राम स्वराज और स्वच्छ और सुंदर समाज " और यह तभी संभव होगा जब सभी लोग इसको मूर्त रूप देंगे।

आपको बताते चले कि एपी पाठक अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से समाज में स्वछता कार्यक्रम करते रहे है और युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते रहें है।

एपी पाठक नियमित अंतराल पर अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से दलित बस्तियों और सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई करते रहते है।साथ ही सरकार से पहल कर सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के प्रति बजट और अन्य प्रक्रियाओं को सुगम बनाने का काम करते रहते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.