_ठाकुर रमेश शर्मा_ _रामनगर-नरकटियागंज,प०चम्पारण(बिहार)22-05-2024_
आज जदयू पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) मनोज कुमार जी का किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने जोरदार तरीके से स्वागत किया।
श्री मनोज कुमार जी बाल्मीकि नगर प्रत्याशी सुनील कुमार जी के पक्ष में वोट करने का अपील करने आए हैं।सभी प्रकोष्ठ के साथियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि "माननीय मुख्यमंत्री जी एवं यशस्वी प्रधानमंत्री जी का जो सपना है 400 पर उसको पूरा हर हाल में पूरा करना है,इस बार सुनील कुमार जी को ऐतिहासिक मत से विजयी बनाने का काम करना है।सभी कार्यकर्ता तन मन धन से लग जाए और जीत सुनिश्चित करावे।"
किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने कहा -"सुनील कुमार, मृदुल भाषी और व्यवहार से कुशल व्यक्ति हैं।हमेशा लोगों का भलाई करते हैं। उनको जीतने का हर संभव प्रयास करना है और निश्चित रूप से वह ऐतिहासिक मत से विजयी होंगे।सभी कार्यकर्ता आप घर-घर जाकर सुनील कुमार जी के चुनाव निशान तीर छाप पर 25 तारीख को बटन दबाकर भारी मतों से विजई बनावे।"
इस बैठक में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्मवीर आजाद जी,किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह ,इंद्रसेन पांडे,शैलेश प्रसाद, दुर्गा शंकर तिवारी, महासचिव अभयानंद प्रजापति,भवन सिंह,भुनेश्वर सिंह, जयप्रकाश सहनी,मोहम्मद हादी , पलटन चौधरी ,घूरा मियां,राजेश प्रसाद ,नगर अध्यक्ष जुगनू आलम,मोहम्मद राशिद, गयासुद्दीन ,माधुरी देवी के साथ तमाम प्रकोष्ठ के साथी उपस्थित रहें।
