Type Here to Get Search Results !

यातायात डीएसपी ने की अंचल नाजीर के साथ मारपीट,मामला प्रकाश में।



_(बगहा एसडीएम ने सीसीटीवी फुटेज जांच का दिया निर्देश।)_


_विजय कुमार शर्मा के साथ ठाकुर रमेश शर्मा - नरकटियागंज_रामनगर पश्चिमी चंपारण बिहार_

_दिनांक:- 22-05-2024_



 बगहा, लोकसभा चुनाव के दौरान वाहन कोषांग में तैनात अंचल नाजिर पप्पू कुमार के साथ मारपीट का आरोप यातायात डीएसपी दिलीप कुमार पर लगाया गया है।नाराज अंचल व प्रखंड कर्मियों ने सोमवार को वाहन कोषांग के कार्यो को ठप कर दिया एवं इस मामले में बगहा एसडीएम डा.अनुपमा सिंह को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। 

कर्मियों के शिकायत पर एसडीएम ने इस मामले मे बगहा दो बीडीओ जयराम चौरसिया एवं सीओ निखिल कुमार को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच का निर्देश दिया है।

अंचल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 10 बजे यातायात डीएसपी वाहन कोषांग पहुंचे। जहां उन्होने कोषांग के कर्मियों से इंधन हेतु तेल की मांग की ऐसे में अंचल नाजिर अपने घर जा रहे थे।सूचना मिलने के बाद नाजिर एसएसबी कैंप स्थित वाहन कोषांग पहुंचे,इसी दौरान किसी बात पर यातायात डीएसपी पूरी तरह से आग बबूला हो गए एवं अंचल नाजिर की पिटाई कर दी।

इतना ही नहीं,यातायात डीएसपी ने अंचल नाजिर को थाने की हाजत में भी बंद कर दिया।बाद में इसकी सूचना बगहा-2 के सी०ओ० को मिली।

सुचना पर थाना पहुंचे बगहा दो सीओ निखिल कुमार एवं बीडीओ जय कुमार चौरसिया के काफी मशक्कत के बाद डीएसपी ने अंचल नाजिर को हाजत से छोड़ा। इसके बाद सोमवार को कर्मियों ने कार्य को ठप्प कर मामले की शिकायत एसडीएम से कर मामले की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।

 इधर यातायत डीएसपी दिलीप कुमार का कहना है कि वे नाजिर को नहीं जानते हैं तथा नाजीर के द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है। वही बगहा एसडीएम डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है जिसकी जांच की जा रही है।एसडीएम ने आगे बताया कि काम के दौरान मिस अंडरस्टैंडिंग हो जाती है। दोनों पक्षों से बात की जा रही है किसने क्या कहा और वहां पर क्या हुआ इसकी जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.