Type Here to Get Search Results !

*"कुशीनगर की जनता अब जाति और धर्म के नाम पर वोट नहीं देगी"-सुनील कुमार शुक्ल!*

 


 _ठाकुर रमेश शर्मा_ 

 _रामनगर-नरकटियागंज, प०चम्पारण(बिहार) 23-05-2024_ 


अपने संसदीय क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सुनील स्वराज ने आम जनता से बात-चित के दौरान पाया कि अबकी बार कुशीनगर की जनता ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर मतदान करने का मन बना लिया है। आजादी के 77 वर्ष बाद अब भारत परिपक्व हो गया है। इस देश के सभी नागरिक नेताओं के छलावे को भांपने लगे हैं। अब जनता कहना शुरू कर दिया है कि प्रत्याशी लोग जो चुनाव में धन लगा रहे हैं। वह धन उन नेताओं के घर का नहीं है यह जो भी धन है वह आम जनता की गाड़ी कमाई है जो नेता तरह-तरह की योजनाओं को बनाकर, जनता से वसूल कर, जनता पर खर्च कर जनता को मूर्ख बनाने का काम करते हैं। लेकिन जनता अब जाग चुकी है,अपना नेता उसको चुनेगी जो आम जनता के बच्चों की भविष्य का बात करता हो और इमानदारिता से अपने चुनावी प्रक्रिया को अंजाम देगा जनता उसे अपना प्रतिनिधि चुनेगी।

जब सुनील कुमार शुक्ल ने अपने बारे में पूछा कि हमारा विचार कैसा है तो आम जनता ने दोनों हाथ उठाकर आशीर्वाद देते हुए कहा की सुनील कुमार शुक्ल आपका विचार उत्तम है समाजिक हित में है, राष्ट्रहित में है आप आगे बढ़ते रहिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा आज नहीं तो कल आपको सांसद बनना ही बनना है और आम जनता का आशीर्वाद सदैव आपके साथ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.