Type Here to Get Search Results !

*विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियो द्वारा योगदान*



_ठाकुर रमेश शर्मा - नरकटियागंज_रामनगर पश्चिमी चंपारण (बिहार)_

_दिनांक:- 23-05-2024_

आज दिनांक 23.5.2024 को बाल्मीकिनगर लोकसभा अंतर्गत 04-बगहा विधानसभा के अंतर्गत 311 मतदान केंद्रों पर दिनांक 25.05.2024 को निर्वाचन हेतु मतदान दल कर्मियों का योगदान कराया गया।

 योगदान के पश्चात सभी मतदान दल कर्मियों को अनुमंडल पदाधिकारी; बगहा डॉ0 अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में  ब्रीफिंग का कार्य कराया जा रहा है। उसके बाद मतदान दल कर्मियों को सामग्री वितरण कराया जाएगा एवं कल दिनांक 24.05.2024 EVM एवं V.V.PAD.  का वितरण किया जाएगा।

प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए एक पीठासीन पदाधिकारी एक प्रथम मतदान पदाधिकारी एक द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं एक तृतीय मतदान पदाधिकारी का योगदान कराया गया है।

 04 बगहा विधानसभा क्षेत्र के लिए कल 35 सेक्टर पदाधिकारी की नियुक्ति किया गया है माइक्रो आब्जर्वर के रूप में 38 कर्मियों को प्रतिनिधित्व किया गया है जोनल दंडाधिकारी के रूप में 7 एवं सब जोनल दंडाधिकारी के रूप में 7 पदाधिकारी का प्रतिनियुक्त किया गया है देव कास्टिंग कार्य के लिए कुल 154 बुथ का चयन किया गया है।  04 बगहा विधानसभा के अंतर्गत कल 70 बुथ को क्रिटिकल एवं 25 बूथों को भनरेबल बूथ बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.