Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश राम ने वाल्मीकीनगर से राजद के पक्ष में मतदान करने को किया अपील*


_ठाकुर रमेश शर्मा-रामनगर_नरकटियागंज पश्चिमी चंपारण (बिहार)_

_दिनांक:-21-05-2024_


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश राम ने वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से राजद के प्रत्याशी दीपक यादव के पक्ष में मतदान करने के लिए लगातार लोगो से घूम घूमकर जन संपर्क अभियान कर रहे हैं।

विगत कई दिनों से वाल्मीकीनगर क्षेत्र के कई गांव का अलग अलग ढंग से जन संपर्क अभियान चलाते हुए लोगो को अनेकों बारिकिया गिनाया तथा बताया भी की सत्ता परिवर्तन की भी लहर आ चुकी है।

अगर समय रहते हुए जनता ने, किसानों ने दीपक यादव को चुन लिया तो गन्ना विकास के लिए भी बहुत बड़ा परिवर्तन आएगा।

पूरे भारत में इंडिया अलॉयंस गठबंधन जरूरत से ज्यादा सीटें जीतकर आ रही है।

नरेश राम विगत दिनों दिल्ली सहित भारत के दूसरे शहरों के भी बड़े बड़े नेताओं के साथ दौरा किया है जिससे यह आंकड़ा अपने समीक्षा में निकाला है।

उन्होंने बताया कि अगर विपक्षी पार्टी अगर अपने मुद्दे से हिंदू - मुसलमान,इंडिया-पाकिस्तान,राम मंदिर,धर्म,आतंकवाद जैसी बातों को अपने मुख्य स्वर से हटा दे तो इनके पास कोई मुद्दा ही नहीं रह जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.