Type Here to Get Search Results !

*पूर्वी चंपारण ( पिपरा कोठी) में एस.एस.बी. के द्वारा पर्यावरण की रक्षा हेतु निकाली गयी जागरूकता रैली*

 


*वृक्षारोपण से संकल्पित हो हर मानव का जीवन : कमांडेंट*

_ठाकुर रमेश शर्मा_

_नरकटियागंज, रामनगर पश्चिमी चंपारण (बिहार)_

_दिनांक -18/05/2024_


स्थानीय एस.एस.बी. कैंप 71 वीं बटालियन पिपराकोठी के द्वारा दिन शनिवार की सुबह में पर्यावरण अनुरूप जीवन शैली को अपनाने के उद्देश्य से 'मिशन फ़ॉर लाइफ' थीम के अंतर्गत श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन व श्री विश्वजीत तिवारी उप-कमांडेंट के नेतृत्व में पर्यावरण की रक्षा हेतु एक जागरूकता रैली मोतिहारी में निकाली गयी और रैली का समापन चरखा पार्क मोतिहारी में किया गया l  

   कार्यक्रम के दौरान श्री तिवारी ने बताया कि सम्पूर्ण सृष्टि की रक्षा के लिए पर्यावरण का संरक्षण अति आवश्यक है। अतः आप सभी अपने दैनिक जीवन शैली को पर्यावरण की रक्षा के अनुरूप बनाने हेतु संकल्प लें तथा जीवनरक्षक पर्यावरण की रक्षा हेतु अपनी बहुमूल्य जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी अपील किया कि आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून 2024 को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर सम्पूर्ण सृष्टि की रक्षा करने में अपना बहुमूल्य योगदान दें, साथ ही पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने जीवन शैली को इस प्रकार बनाएं की अपने दैनिक जीवन में पानी की बचत, बिजली की बचत, अपने व्यक्तिगत मोटर वाहनों का कम से कम उपयोग, ऊर्जा की बचत इत्यादि को अपने जीवन शैली में अंगीकार करें, जिससे हम पर्यावरण को अधिक से अधिक सबल बनाया जा सकें ।

 कार्यक्रम के दौरान श्री विश्वजीत तिवारी उप-कमांडेंट, सहा. उप. निरीक्षक संदीप कुमार, राजेश पाठक, सुमित कुमार, सोमपाल, आकाश जोशी, मीडिया बंधु और अन्य गणमान्य व्यक्तियो के साथ बड़ी संख्या में जवान मौजूद थे l स्थानीय नागरिको के द्वारा एस. एस. बी. के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.