Type Here to Get Search Results !

*संदेशखाली में महिलाओं के साथ अत्याचार से शर्मसार मानवता - अभाविप*

_ठाकुर रमेश शर्मा_ 

 _रामनगर-नरकटियागंज, प०चम्पारण(बिहार) 06-03-2024_ 


पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हिंदू महिलाओं के साथ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा बलात्कार की घटनाएं मानवता को झकझोर देने वाली है। तृणमूल कांग्रेस का पूरा नेतृत्व आरोपियों को बचाने में लगा हुआ है। यह सब 1946 में स्वतंत्रता-पूर्व संयुक्त बंगाल के नोआखाली की विध्वंसक घटना की याद दिला रहा है। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली क्षेत्र की महिलाओं के साथ यौन शोषण एवं उनकी अस्मिता का हनन जिहादी समूह द्वारा किया जा रहा है। अधिकांश पीड़ित महिलाएं अत्यंत पिछड़े एवं अनूसूचित वर्ग की हैं।

अभाविप बगहा के जिला संयोजक राजा श्रॉफ ने कहा की पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वोट-बैंक की संकीर्ण राजनीति के कारण महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वाली ताकतें चरम पर है, जो मानवता को शर्मसार करने का कार्य कर रही है। वहीं प्रखंड सह संयोजक दिपक गुप्ता, आदित्य चौहान और जैकी कुमार का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हिंदू महिलाओं और नाबालिग कन्याओं को चिन्हित कर उनका भयपूर्वक अपहरण कर पार्टी कार्यालय में लाकर अत्याचार और दुराचार के कई मामले सामने आए हैं, जो संपूर्ण मानवता को शर्मसार करने वाले हैं।

अभाविप भारत की माननीय राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के नेतृत्व में चल रहे सत्ता प्रायोजित एवं सत्ता सम्पोषित हिंसा और महिलाओं की सामूहिक अस्मिता के हनन पर अविलंब अंकुश लगाए जाने और संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय प्रदान करने की मांग करती है। मौके पर आदित्य चौहान ,देवकुमार शिवगोविंद कुमार मुनु कुमार, मोती कुमार, मोहीत कुमार, रघुनन्दन कुमार, लालबाबु कुमार, सुनिल कुमार, सुदीश गुप्ता, अमित यादव,मंजीत कुमार व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.