Type Here to Get Search Results !

*कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से कप्तानगंज उत्तर प्रदेश से नगर निगम के पूर्व सभासद श्री भोला जी वर्मा के शादी में सुनील स्वराज*

_ठाकुर रमेश शर्मा-नरकटियागंज_रामनगर पश्चिमी चंपारण बिहार_

_दिनांक:- 07-02-2024_


कुशीनगर संसदीय क्षेत्र कप्तानगंज उत्तर प्रदेश में कप्तानगंज नगर निगम के पूर्व सभासद श्री भोला वर्मा जी के लड़की की शादी में उपस्थित सुनील स्वराज। उपरोक्त शादी समारोह में सुनील स्वराज के साथ कप्तानगंज के जाने-माने पत्रकार गिरिजा शंकर सिंह,श्री शंभू सिंह नेता, श्री हरेराम गुप्ता तथा डॉ कमल किशोर मिश्रा सहित तमाम गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे इसी के साथ शादी समारोह के बहाने सुनील स्वराज ने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कुशीनगर से अपने

उम्मीदवारी को लेकर अपने निर्वाचन क्षेत्र में अपने दावेदारी का ताल ठोक दिया तथा चुनाव प्रचार के लिए रणनीति में लग रहे। सुनील स्वराज ने सभी लोगों से बात करते हुए बताया कि आप लोगों ने मंदिर बनाने के लिए वोट दिया था मंदिर बन गया है हमें खुशी की धर्म का कार्य हो रहा है लेकिन क्या आप लोगों ने कभी अपने बच्चों के भविष्य को बनाने के लिए वोट दिया है यदि नहीं तो इस बार अपने बच्चों के भविष्य बनाने के लिए वोट दीजिए आपके बच्चों का भविष्य जरूर बनेगा और जो प्रत्याशी आपके बच्चे की भविष्य बनाने की बात करता हो तो मेरा आप लोगों से विनम्र निवेदन है कि आप लोग वोट उसी को दीजिए। युवाओं का भविष्य बनाओ महान देश बनाओ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.