_Angry रमेश शर्मा -नरकटियागंज_रामनगर पश्चिमी चंपारण (बिहार)_
_दिनांक:-09-03-2024_
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय एस.एस.बी. कैम्प पिपराकोठी 71 वीं बटालियन में श्री प्रफुल्ल कुमार कमान्डेंट के निर्देशन और श्रीमति देबवर्ती बनर्जी सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जवानों और संदीक्षा सदस्यों के बीच तरह-तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान श्रीमती बनर्जी ने मोतिहारी सिविल कोर्ट से आये महिला अधिवक्ता श्रीमति कृष्णा सिंह, ऐश्वर्या सिंह, रूपम राज ओझा का स्वागत किया और उनसे महिलाओं के अधिकारों के बारे में चर्चा करने का अनुरोध किया l संदीक्षा सदस्यों ने भी इस दौरान महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया l संदीक्षा अध्यक्षा ने बताया कि अब महिलाये किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से न ही पीछे और कमजोर है, वे पुरुषों से कंधा से कंधा मिला कर हर क्षेत्र में काम कर रही है और अपने देश को विकसित बनाने में एक अहम भूमिका निभा रही है l
वहीं मोतिहारी चाइल्ड लाइन निर्देश से आई श्रीमति अंकिता कुमारी (जिला सह-समन्वय)ने भी जवानों के बीच लिंग संवेदीकरण पर कार्यशाला आयोजित करते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया और जवानों के प्रश्नों का उत्तर दिया l
वाहिनी के सभी सीमा चौकियों में भी महिला सशक्तिकरण के ऊपर वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, जागरूकता रैली और कार्यशाला का आयोजन कर सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को जागरूक किया गया l


