Type Here to Get Search Results !

*मैहर जिले के नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों की जिलाध्यक्ष कार्यालय मे हुई बैठक।*

 


_ठाकुर रमेश शर्मा_

_नरकटियागंज रामनगर पश्चिमी चंपारण (बिहार)_

_दिनांक -13/03/2024_


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी द्वारा मैहर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमलेश सुहाने जी के नेतृत्व एवम सतना सांसद गणेश सिंह जी एवम मैहर जिले के कर्मठ लोकप्रिय विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी जी की अनुशंसा मे मैहर जिला के भाजपा जिला पदाधिकारियो की नियुक्ति हेतु निम्न लोगो पर अपनी सहमति प्रदान की गई।जिसमे जिला उपाध्यक्ष के रूप मे श्रीमती पूनम कुशवाहा, अमित राय, रविशंकर द्विवेदी, आशुतोष गुप्ता, जितेंद्र पटेल ,रूपनारायण पटेल, देवेंद्र पांडेय, धीरेंद्र द्विवेदी,जिला महामंत्री के रूप मे श्री विश्वनाथ सिंह तिवारी, गोरेलाल पटेल, श्रीमती मोनिका दहिया ,जिला मंत्री के रूप में श्री विक्रमादित्य सिंह, श्रीमती डॉक्टर रीता आहूजा, कुलदीप तिवारी, विश्वनाथ चौरसिया (गुड्डू भैया,)श्रीमती आरती अग्रवाल, मदन कोल, श्रीमती सविता शर्मा, श्रीमती चंदा सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष के रूप मे श्री कामता प्रसाद सोनी, सह कोषाध्यक्ष के रूप मे श्री संतोष पांडे, कार्यालय मंत्री के रूप मे संजय पांडे, सह कार्यालय मंत्री के रूप मे श्री विनोद चौरसिया, जितेंद्र शुक्ला, मीडिया प्रभारी के रूप मे सावन जायसवाल, जिला सह मीडिया प्रभारी के रूप मे रवींद्र सिंह (मंजू सर), आईटी सेल प्रभारी के रूप मे अखिल गोयल, सोशल मीडिया प्रभारी के रूप मे आशीष खरे उपस्थित रहे । सभी पदाधिकारियों  का मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी ने उन्हे जो दायित्व मिला है उसके लिए शुभकामनाएं प्रदान की। मैहर जिलाध्यक्ष श्री कमलेश सुहाने जी ने सभी पदाधिकारियों की एक बैठक मे सभी लोगो को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी मे जिसे जो भी दायित्व प्रदान किया गया है वह इसे अपना परिवार समझ कर पूरी ताकत के साथ मोदी मेरा परिवार, भाजपा मेरा परिवार है के लक्ष्य अबकी बार 400 के पार को लेकर हर बूथ को मजबूत प्रदान करते हुए हर बूथ से 370 वोट प्लस करना है। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर मे कहा की संगठन मे बल है।इस बार केंद्र सरकार मोदी सरकार एवम सतना लोकसभा की मैहर जिला से भाजपा को सबसे अधिक वोट दिलवाना है।आज भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमलेश सुहाने जी के जन्मदिन पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया ।  सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.