_नरकटियागंज,रामनगर पश्चिमी चंपारण (बिहार)_
_दिनांक -13/03/2024_
हमारे दैनिक प्रदेशवाच न्यूज के संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र सिंह मंजू सर मैहर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी द्वारा मैहर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमलेश सुहाने जी के नेतृत्व एवम सतना सांसद गणेश सिंह जी एवम मैहर जिले के कर्मठ लोकप्रिय विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी जी की अनुशंसा मे मैहर जिला का सह मीडिया प्रभारी बनाया गया।उन्हे समाज के सभी वर्ग, पत्रकार साथी, उनके शुभ स्नेहीयो , परिवार सम्बन्धी सभी ने शुभकामनाएं प्रदान की। रामनरेश शर्मा जी के अनुसार हमारे अनुज एवं दैनिक प्रदेश वॉच समाचार पत्र भोपाल के मैहर जिला संवाददाता रविंद्र सिंह मंजू सर को बीजेपी का मैंहर जिला सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।आपकी यस कीर्ति कलम रूपी लेखनी भैभव ध्रुव तारा की तरह निरंतर इस कलिकाल की पावन धरा पर सदा यूं ही जगमगाती रहे,माँ जगत जननी माई शारदे से हमारी करबद्ध प्राथर्ना है,आदिशक्ति पीठ मैंहर वाली की कृपा आप पर बनी रहे।आपकी कलम रूपी लेखनी के अस्टधातू मिश्रण का प्रतिफल है जो आपको इस मुकाम तक पहुँचाया है आप निरंतर अपने कर्म पथ पर अग्रसर होते रहे यही शुभकामनाएं देते हैं मंगलकामना करते हैं। ज्ञात हो रवींद्र सिंह मंजू सर की कलम संपूर्ण विंध्य मे अपनी लेखनी का लोहा मनवा रहे है साहित्य प्रेमी उनकी कलम के दीवाने है। उनके पिता श्री शरद कुमार सिंह स्वयम एक राष्ट्रीय स्तर के कलाकार थे।मंजू सर सदा सकारात्मक सोच के विचारधारा का लेखन लिखते है। वह कई पत्रकार संगठन से भी जुड़े हुए है।वह प्रिंट मीडिया के साथ साथ इलक्ट्राणिक मीडिया मे भी अपना दमखम रखते है। वह पत्रकार का गुरु रामनरेश शर्मा जी को मानते है। उन्होंने कहा भाजपा ने जो भी मुझे दायित्व प्रदान किया है उसे मै पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूर्ण करूँगा।अब की बार 400 के पार का लक्ष्य के साथ पार्टी का संगठन कार्य करेगा। मोदी मेरा परिवार है।केंद्र सरकार भाजपा सरकार की नीतियों योजनाओ को जनता के बीच मे ले जाना प्रमुखता से रहेगा।
