_ठाकुर रमेश शर्मा -नरकटियागंज_रामनगर पश्चिमी चंपारण (बिहार)_
_दिनांक:-11-03-2024_
स्थानीय एस.एस.बी. कैम्प बेलदरवामठ (71 वीं वाहिनी स.सी.ब. मोतिहारी) के द्वारा वाहिनी कमांडेंट श्री प्रफ़ुल्ल कुमार के निर्देशन और श्री धीरेंद्र कुमार एस.डी.पी.ओ रक्सौल की अध्यक्षता में आदापुर खेल मैदान में शहीद भरत प्रसाद क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का शुभारंभ किया गया l सर्वप्रथम श्री दिनेश कु.ममोत्रा उप कमान्डेंट, श्री धीरेंद्र कुमार एस.डी.पी.ओ रक्सौल और श्री बी.आर. कटवाल डी.एस.पी. ऐ.पी.एफ. नेपाल के द्वारा शहीद भरत प्रसाद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर टूर्नामेंट के फाइनल मैच का शुभारंभ किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत में श्री ममोत्रा ने शहीद भरत प्रसाद के वीर गाथा के बारे बताया साथ ही यह भी बताया कि खेल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में खेलों के प्रति जागरूकता लाना हैं ताकि खेल और व्यायाम के माध्यम से लोग अपने को फिट और तंदुरुस्त रख सकें l
एस.डी.पी.ओ रक्सौल ने सर्वप्रथम शहीद को नमन करते हुए कहा कि एस.एस.बी. के द्वारा कराये जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से हम एक दूसरे से जुड़ रहे है और आपसी भाईचारा मजबूत हो रही है l वहीं श्री बी. आर. कटवाल डी.एस.पी. 12 बटालियन बारा (नेपाल) ने भी एस.एस.बी. के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट की सराहना किया और नवयुवकों को खेल से जुड़ने के लिए कहा l
इस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आओ मैदान में क्रिकेट क्लब आदापुर और एस.एस. बी. टीम 71 वाहिनी मोतिहारी के बीच खेला गया l इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आदापुर की टीम 12 ओवर में 100 रन का विशाल स्कोर बनाया l इस स्कोर का पीछा करते हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में एस.एस.बी. मोतिहारी की टीम 12 ओवर में मात्र 87 रन ही बना पाई और इस तरह आदापुर की टीम विजयी घोषित हुई और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया l कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि श्री धीरेंद्र कुमार एस.डी.पी.ओ रक्सौल के द्वारा विजेता और उप-विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल, ड्रेस और अन्य खेल सामग्री प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया l वही श्री बी. आर. कटवाल डी.एस.पी. 12 बटालियन बारा (नेपाल) के द्वारा एस.एस.बी. टीम के अमित कुमार को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया l
कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के उप-कमांडेंट श्री दिनेश कु. ममोत्रा, श्री धीरेंद्र कुमार एस.डी.पी.ओ रक्सौल, श्री बी. आर. कटवाल डी.एस.पी. ऐ.पी.एफ. नेपाल, श्री नवनीत प्रभाकर सहा. कमान्डेंट, श्री महताब आलम सरपंच सिरिसिया कला, श्री अकबर दीवान मुखिया औरैया,
अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मीडिया कर्मी और बड़ी मात्रा में खिलाड़ी व दर्शकगण मौजूद थे l
कार्यक्रम की कुछ छाया चित्र और वीडियो संलग्न किया गया है l


