_ठाकुर रमेश शर्मा_
_रामनगर,प०चम्पारण,बिहार_
_26-05-2023_
*वर्षो बाद दहेज उत्पीड़न में पीड़िता को जगी न्याय देने की उम्मीद। क्या अब गिरफ्तार होंगे अभियुक्त ?*
चंपारण रेंज के बगहा पुलिस जिले में लगता ही नहीं है पुलिस अधीक्षक का पद सृजित है। यह बयान आजकल आमजनों के मुंह से लगातार सुनने में आ रहा है क्योंकि बगहा पुलिस जिले में नियमित जनता दरबार कब लगता है? Sp साहब किस दिन मिलेंगे यह सवाल sp कोठी पर आकर या ऑफिस में आनेवाले आगंतुक निराशा लौटने के बाद बुदबुदाकर बोलते है। एक दुखियारी को यह भी कहते हुए सुना गया की मैं अपने फौजी पिता के साथ अनेकों बार इस कार्यालय का चक्कर काट चुकी हूं परंतु किरण कुमार लक्ष्मी गोरख यादव से मुलाकात नही हो सकी क्योंकि वे नियमित बैठते ही नहीं ।कुछ समाज सेवी बुद्धजीवी जो रामनगर क्षेत्र के है उन्होंने तो यह भी कह दिया की sp साहब को काफी दिन हो गया इस जिले में इनका तो तबादला ही हो जाना चाहिए।क्योंकि पुलिस हेडक्वार्टर में रहने वाले लोगो को फील्ड में काम घूमना होता है और कुर्सियां ज्यादा तोड़नी होती है बैठकर।
पश्चिम चंपारण जो तिरहुत परीक्षेत्र में पड़ता है।
जिस समय वह जमाना था, R.S भट्टी साहब पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया था।सरकार चाहे जिसकी भी रही हो, अपराधी एवं उनके कार्य क्षेत्र पुलिस महकमे थाना लेवल के ऑफिसर में भी खौफ था। आज सुबे के पुलिस डिपार्टमेंट के मुखिया आर० एस० भट्टी साहब है।परंतु पुलिस या अपराधियों में जरा भी दहशत नहीं है।(QRS) टीम कहीं वही धंधा करती नजर आ रही है जैसे दिल्ली पुलिस के 100 नंबर की जिप्सी टीम।
थानों में पदस्थापित पुलिस के वरिष्ठ ऑफिसर कुछ हीं,कहीं, कहीं बेहिचक रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। दारू और बालू दोनों का हालत बुरा है। बालू के मामले में भ्रष्टाचार का आलम यह है कि 1 टायर पाड़ा (यानी भैंसा )भैंसा गाड़ी बग्गी वाले से ₹40000 रिश्वत वसूला जा रहा है।
अभी-अभी रामनगर पुलिस अनुमंडल के नए डीएसपी नंद जी प्रसाद के आने पर रोक पूर्ण रूप से लग चुकी है। नहीं तो हत्या के अभियुक्त जांच पड़ताल के नाम पर छोड़ दिए जाते थे। गर्भाशय कांड के अभियुक्तों को बिहार लेवल के जो माफिया हैं उसे जमानत कोर्ट तक कराने की छुट्टी दी जाती थी। अब तो दलालो कि लगभग छुट्टी हो चुकी है।बस अगर कमी है तो रामनगर पुलिस अनुमंडल या बगहा पुलिस के थानों में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों का लगवाना या रिपेयरिंग का,क्योंकि पुलिस अनुमंडल के गेट पर आकर डीजीपी साहब सीसीटीवी कैमरा दे दे तो दलालो की बिलकुल छूटी हो जायेगी क्योंकि वे पुलिस दफ्तर के इर्द गिर्द स्वच्छंद विचरण से दरकिनार करने लग जायेंगे।हालांकि रामनगर क्षेत्र के कुछ दलाल नन्द जी प्रसाद (SDPO) से डर कर भाग गए। कुछ विभास कुमार (SDPO) बगहा ने अपने बयान में बताया कि धीरे-धीरे मैं सुधार कर रहा हूं इस दफ्तर में मैं या बगहा पुलिस अनुमंडल के भी भ्रष्टाचार को खत्म करूंगा।
अब मुख्य पीड़िता चौतरवा थाना क्षेत्र के नदवा निवासी पिंकी दहेज प्रताड़ना एवं हत्या के प्रयास से पीड़ित दुखिया भारत के कश्मीर में सेना में तैनात दशरथ शर्मा फौजी पिता एवम बड़े पुत्र वह भी फौजी है हरदीनदवा निवासी परिवार पूरे दहशत में अपनी जिंदगी जीने को मजबूर है। बेतिया चम्पारण रेंज के डीआईजी ऑफिस से लेकर बगहा एसपी ऑफिस में जूते घीसकर तीन वर्षो बाद फौजी बलिराम शर्मा का मामला अंततः (SDPO) विभाष कुमार जो नव पदस्थापित है से मिलकर फौजी ने व्यथा सुनाया। तब उनके हस्तक्षेप पर चौतरवा थानाध्यक्ष महोदय ने f.i.r. के रूप में चौतरवा कांड संख्या 141/2023 तो दर्ज कर लिया। परंतु I.O साहब श्रीमान शिव शंकर पासवान जी पीड़िता के घर चार बार चक्कर लगा लिए परंतु पुलिस जीप से अभियुक्तों के गांव कटईया सहादतपुर एक बार भी नहीं गए ।जबकि मुखिया उक्त पंचायत के मुखिया सरपंच के संपर्क में है। क्योंकि लक्ष्मीनारायण का दर्शन वहीं न करवाएंगे?
भाजपा के वरिष्ठ नेता आरएस पांडेय को की पहले IPS थे बाद में IAS बन गए, रिटायरमेंट के बाद बगहा क्षेत्र से आम जनता ने चुन लिया उन्होंने अपने बयान में पूछना चाहा है की राजविंदर सिंह भट्टी जैसे DGP के होते हुए इन शोषित पीड़ित महिलाओं के साथ न्याय क्यों नही हो रहा है?
महान विद्वान कुमार संतोष ने अपने बयान में पूछा है अग्नेयाशत्र वही थाना वही तो किरण कुमार जाधव साहब की पुलिस इतना शिथिल क्यों है?
सबसे बड़ी विडंबना यह है की चौतारवा थाने का सरकारी नंबर अक्सर स्विच ऑफ क्यों रहता है? 9431822420 इस सरकारी नंबर का बंद रहने का क्या औचित्य है?



